ढकवा थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव के रहने फूलचंद की 22 वर्षीय बेटी कुसुम सरोज की 25 अप्रैल को धूमधाम से शादी जौनपुर के सुजानपुर के विकास के साथ हुई थी। अभी कुछ दिन पहले कुसुम ससुराल से मायके आई थी। शुक्रवार देर रात अपने मायके में ही कुसुम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कुसुम के ससुराल वाले भी मौके पर पहुंचे। इस घटना से दो परिवारो में मातम छा गया। आखिर कुसुम ने आत्महत्या क्यों की इसकी चर्चा में होती रही। संवाद