फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बेटे के साथ विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, महिला की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह से परेशान विवाहिता ने शुक्रवार की रात दस वर्षीय बेटे संग जहरीला पदार्थ खा लिया। सीएचसी से रेफर होने के बाद शनिवार की सुबह महिला ने प्रयागराज में दम तोड़ दिया। वहीं, बेटा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरी खुर्द की शमला (31) की शादी सपहाछात निवासी ट्रक चालक सुनील वर्मा के साथ 2016 में हुई थी। विवाहिता को दस वर्षीय बेटा आर्यन है। शुक्रवार की रात विवाहिता ने बेटे संग जहरीला पदार्थ खा लिया। शनिवार की भोर में पहुंचने पर मायके वालों ने गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी ले गए।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने दोनों काे एसआरएन प्रयागराज रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, बालक की हालत नाजुक बनी हुई है। विवाहिता के भाई अभयराज का आरोप है कि शादी के एक साल बाद से पति से उसका विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

घरेलू विवाद के चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी तनाव में आकर आत्महत्या का कदम उठाया। चर्चा है कि पति शुक्रवार को घर से कहीं चला गया था। मृतका के दो बेटे आर्यन और कृष हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कोतवाल आनंद पाल सिंह ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें