दीपोत्सव नजदीक आते ही सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ रही है। लोग त्योहार पर खरीदारी के लिए पसंदीदा गहनों की बुकिंग कराने पहुंच रहे हैं। सोने और चांदी के दामों में गिरावट से लोगों को राहत मिली है।
इस बार हल्के व आकर्षक दिखने वाले आभूषणों को प्राथमिकता दी जा रही है। चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल और बिछिया जैसे कम वजन वाले गहनों की मांग में तेजी आई है।
सराफा कारोबारी मनीष केसरवानी ने बताया कि दीपोत्सव को देखते हुए कोलकाता, मुंबई और आगरा में निर्मित हल्के वजन के आकर्षक आभूषण मंगाए गए हैं। इनकी डिजाइन और बनावट ग्राहकों को पसंद आ रही है।
व्यापारी प्रहलाद खंडेलवाल ने बताया कि दीपावली और धनतेरस को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। सोने और चांदी के आभूषणों की मांग बनी हुई है। ग्राहक अपने बजट के अनुसार, अभी से बुकिंग करा रहे हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार के नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी और बढ़ेगी।
वहीं, दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि सोने और चांदी के दामों में गिरावट से दुकानों पर ग्राहकों की चहलकदमी बढ़ी है। त्योहार से पहले खरीदारों की संख्या और बढ़ेगी।
इनसेट
मार्च से अक्तूबर तक सोने-चांदी की कीमतें
माह- सोना 24 कैरेट प्रति दस ग्राम चांदी प्रति किग्रा
एक मार्च 1,76,900 रुपये 2,95,000 रुपये
एक अप्रैल 1,54,600 रुपये 2,36,000 रुपये
एक मई 1,54, 350 रुपये 2,47, 000 रुपये
एक जून 1,61, 800 रुपये- 2,71, 000 रुपये
एक जुलाई 1,47, 000 रुपये 2,28, 000 रुपये
एक अगस्त 1,45, 500 रुपये 2,28, 000 रुपये
एक सितंबर- 1,57,000 रुपये 2,43, 000 रुपये
29 अक्तूबर 143, 500 रुपये 2,02, 000 रुपये
नोट- माह वार कीमतें स्थानीय सराफा व्यापारी के अनुसार।