फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से विपणन निरीक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन पर मंगलवार की रात काशी विश्वनाथ ट्रेन पर चढ़ते समय पैर फिसलने से विपणन निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह सोनभद्र की दुद्धी तहसील स्थित अपने घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

दुद्धी के धूमा विंढमगंज निवासी भगवान सिंह के बेटे सुरेंद्र सिंह मानधाता में (32) विपणन निरीक्षक के पद पर जुलाई 2023 से तैनात थे। चिलबिला में किराए के कमरे में रहते थे। मंगलवार रात काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पर चढ़ते समय उनका पैर फिसला तो रेलवे लाइन पर जा गिरे और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। ट्रेन गुजरने के बाद जीआरपी ने शव देखा। जेब में मिले पहचान पत्र के माध्यम से पहचान की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना की जानकारी विभाग के अफसर और कर्मचारियों को दी गई। उधर, घर पर सूचना मिलते ही पर रोते-बिलखते परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। जीआरपी थानाध्यक्ष गोपाल कुशवाहा ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान विपणन अधिकारी का पैर फिसल गया। वह नीचे गिर गए। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बावजूद अभी जांच जारी है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें