फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का बाजार, धनतेरस को तैयार

Wed, 26 Oct 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्‍यूूज
विज्ञापन
दीपावली और धनतेरस पर लुटने के लिए बाजार तैयार है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर बाजार में धन वर्षा होगी। सबसे ज्यादा तैयारी ज्वैलरी, आटो मोबाइल्स, इलेक्ट्रानिक और बर्तन के प्रतिष्ठानों पर है।
विज्ञापन


इसके अलावा कपड़ा, फुटवियर, पटाखा और मिठाई के अलावा खिलौने और फर्नीचर के साथ ड्राई फ्रूट्स का भी जबरदस्त कारोबार होगा। व्यापारियों ने धनतेरस पर बेचने के लिए विशेष डिजाइन वाली ज्वैलरी और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां कोयंबटूर से मंगाई हैं। मुरादाबाद और कानपुर से बर्तन मंगाए गए हैं। मिठाइयां भी विशेष तरह से तैयार की गई हैं। शुगर के कारण मिठाइयों से दूर रहने वाले लोगों के लिए भी विशेष तरह की मिठाई तैयार की गई है। देशी घी के लड्डू और मिठाइयों पर ज्यादा   जोर है।

5000 बाइक बेचने की तैयारी
धनतेरस और दीपावली पर सबसे ज्यादा खरीद दो पहिया और चार पहिया वाहनों की होगी। मोटरसाइकिल के साथ ही लग्जरी कारें भी सड़क पर उतरेंगी। सिद्धार्थ आटोमोबाइल्स के मालिक भोले सिंह के मुताबिक धनतेरस और दिवाली पर कुल 1000 बाइक बेचने का लक्ष्य है। इसमें साठ प्रतिशत से अधिक की बुकिंग हो चुकी है। पूरे जिले की बात करें तो अलग-अलग कंपनियों को मिलाकर करीब 5000 हजार बाइक बिकने की संभावना है। दिवाली पर करीब 25 करोड़ का व्यापार सिर्फ दोपहिया वाहनों का होगा।
विज्ञापन


चांदी के लक्ष्मी-गणेश और सिक्के

धनतेरस और दिवाली के लिए ज्वैलरी का बाजार भी तैयार है। बड़े शोरूमों के अलावा श्याम बिहारी गली के सराफों ने भी दिवाली के लिए विशेष तैयारी कर रखी है। हर आय वर्ग के ग्राहकों को लुभाने के लिए कोयंबटूर के डिजाइनरों द्वारा तैयार की गई ज्वैलरी मंगाई गई है। लक्ष्मी-गणेश की आकृति वाली अंगूठी और लाकेट खास धनतेरस के लिए मंगाई गई है। सराफा प्रह्लाद खंडेलवाल के मुताबिक धनतेरस के लिए हार, चेन के साथ अंगूठी, चांदी के प्लेट, लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों और सिक्के की डिमांड ज्यादा है। आर्डर पर सामान तैयार किए जा रहे हैं। वहीं ज्ञान प्रकाश एंड संस शोरूम के प्रोपराटर मनीष केसरवानी के मुताबिक बड़े वर्ग में एम्ब्रायड ज्वैलरी को लेकर क्रेज है। इसके अलावा बाहर से मंगाए गए कान का झाला नए लुक में है।

32 करोड़ से ज्यादा इलेक्ट्राॅनिक बाजार
धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक सामानों की भी जबरदस्त बिक्री होगी। प्रीतम सिंह एंड संस शोरूम के प्रोपराइटर गुरुचरन सिंह के मुताबिक दिवाली पर इस बार सबसे ज्यादा एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, एसी, मिक्सी, गीजर और माइक्रोवेव की डिमांड है। धनतेरस के लिए सप्ताह भर पहले से बुकिंग शुरू है। धनतेरस पर जिले भर में बीस हजार एलईडी, दस हजार फ्रिज और पंद्रह हजार वाशिंग मशीन बिकने की संभावना है। जिस तरह से लोगों की डिमांड बढ़ रही है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि धनतेरस और दिवाली पर 30 से 35 करोड़ का कारोबार इलेक्ट्रानिक मार्केट में हो सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें