फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनएफ, पीआरएल पैसेंजर 13 फरवरी तक हुई रद्द

Tue, 05 Dec 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद माघ मेले में शामिल होने जाने वाले श्रद्धालुआें को इस बार मुश्किल होगी। दरअसल प्रतापगढ़ होकर इलाहाबाद जाने वाली दो पैसेंजर ट्रेनों को भी 13 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। यात्रियों की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। इसके अलावा बनारस से लखनऊ को जाने वाली अप और डाउन वीपीएल पैसेंजर को भी रद्द कर दिया गया है। बता दें कि एक दिसंबर से ही प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस और प्रयाग-बरेली पैसेंजर को 13 फरवरी तक रद्द कर दिया गया था।
जनवरी महीने से स्नार्थियों का जत्था माघ मेला में पहुंचने लगता है। 14 जनवरी से तो ट्रेनों में खड़े होने के लिए भी जगह नहीं मिलती है। हर वर्ष रेल विभाग को मेला स्पेशल ट्रेन भी चलानी पड़ती है, मगर इस बार एक दिसंबर से 13 फरवरी तक के लिए रेलवे ने प्रतापगढ़ के रास्ते से गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। स्टेशन मास्टर इबरार अहमद ने बताया कि रेल मुख्यालय से मिले आदेश के मुताबिक, 6 दिसंबर से 13 फरवरी तक गाड़ी संख्या 54253, 54254 लखनऊ प्रयाग और प्रयाग से चलकर लखनऊ को जाने वाली पीआरएल के साथ ही 54371 व 54372 लखनऊ से बनारस व बनारस से लखनऊ को जाने वाली बीएल पैसेंजर, फैजाबाद से चलकर इलाहाबाद को जाने वाली वनएफ 54255 व इलाहाबाद से चलकर फैजाबाद को जाने वाली 54256 टूएफ पैसेंजर को भी निरस्त कर दिया गया है। इन दोनों ट्रेनोें के संचालन पर रोक लगाए जाने के कारण अब इलाहाबाद के लिए मात्र सरयू एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन ही बची है। इससे रोजना इलाहाबाद और प्रतापगढ़ आने और जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ठंड के चलते सुबह की गाड़ी सरयू एक्सप्रेस छूट जाने पर लोग पीआरएल से इलाहाबाद निकल जाते थे। ज्यादातर लोग इसी ट्रेन से लौटते थे। शाम को इलाहाबाद जाने के लिए टूएफ पैसेंजर थी। सुबह सात बजे तक ट्रेन लौटती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रेल मुख्यालय से एक दिसंबर से 13 फरवरी तक के लिए प्रयाग-बरेली पैसेंजर अप और डाउन के साथ ही जनता एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस अप और डाउन को कोहरे के चलते रद्द कर दिया गया है। वहीं इन दिनों के बीच में प्रत्येक मंगलवार को हावड़ा से अमृतसर को जाने वाली पंजाबमेल जहां रद्द रहेगी वहीं गुरुवार को अमृतसर से चलकर हावड़ा को जाने वाली पंजाब मेल नहीं चलेगी। एक दिसंबर से 13 फरवरी तक प्रत्यके मंगलवार को बनारस से दिल्ली जाने वाली काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी, वहीं गुरुवार को दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी प्रतापगढ़ नहीं आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें