घरातियों-बारातियों पर फटे पटाखे, 12 लोग झुलसे
द्वारपूजा के समय हवाईदार की लापरवाही के चलते हुई घटना, मची भगदड़
कुंडा। बारात में द्वारपूजा के दौरान आतिशबाजी करते वक्त हवाईदार की लापरवाही से घरातियों और बरातियों पर ही फटाखे फटने लगे। दरअसल, जलाने के दौरान टेढ़ा होने के कारण पटाखे ऊपर जाने के बजाए द्वारपूजा में मौजूद लोगों की तरफ जाकर फटने लगे। इससे करीब 12 लोग झुलस गए। छह बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें दो की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने रेफर कर दिया। घटना के चलते भगदड़ मच गई।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में बुधवार को रामकृपाल सरोज की पुत्री पूनम की शादी थी। जेठवारा के कटवढ़ शमशेरगंज से बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान हवाईदार आतिशबाजी कर रहा था। इस दौरान उसने एक पटाखा लगाया जो ऊपर जाकर फटता है और उसकी रोशनी बिखर जाती है। आग लगाने के दौरान वह नीचे गिर गया। जब तक हवाईदार सीधा करता तब तक वह फटने लगा। इससे चारों तरफ भगदड़ गच गई। लोग अपने को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पटाखा पूरा जलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान 12 लोग झुलस गए।गभीर रूप से झुलसे विपिन (14), निखिल सरोज (12), साहिल निर्मल (15), निखिल सिंह (13) दिनेश निर्मल (14), अंशिका (7), रवि सरोज (12), रोशन (13) को संग्रामगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रवि व रोशन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
संग्रामपुर थाने के प्रतापपुर गांव में शादी समारोह के दौरान अतिशबाजी में झुलसा बालक साहिल सरोज।- फोटो : PRATAPGARH
संग्रामपुर थाने के प्रतापपुर गांव में शादी समारोह के दौरान अतिशबाजी में झुलसा बालक निखिल सिंह।- फोटो : PRATAPGARH
संग्रामपुर थाने के प्रतापपुर गांव में शादी समारोह के दौरान अतिशबाजी में झुलसा बालक दिनेश निर्मल- फोटो : PRATAPGARH