फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से तीन परिवारों की गृहस्थी बिखरी, मकान धराशाई

Sun, 03 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात बिजली गिरने से तीन परिवारों की गृहस्थी बिखर गई। जबकि बड़ा का पुरवा में एक पक्का मकान जमींदोज हो गया। टेलीफोन की लाइनें व लोगों के घरों में लगा इनवर्टर भी जल गए। इससे आसपास के इलाके में दहशत व्याप्त है। बरसात के साथ ही रात में बिजली की कड़कड़ाहट व चमक से लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे। इसी दौरान अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बिजली कृष्णानंद मिश्रा, परमानंद मिश्रा व चंद्रभान मिश्रा के कच्चे मकान पर आ गिरी। इससे घर में आग लग गई। उस समय बारिश रुकी हुई थी। आग से घर के साथ ही तीनों परिवार की गृहस्थी पलक झपकते जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। खास बात यह थी कि उस समय परिवार के लोग दूसरे घर के बाहर मौजूद थे। बिजली गिरने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। हर कोई दहशत में दिखा। इधर शहर में भी बिजली की कड़कड़ाहट के चलते काफी संख्या में लोगों के टेलीफोन व इनवर्टर जल गए। नगर कोतवाली के बड़ा का पुरवा विक्रमपुर निवासी वेद प्रकाश शुक्ला व दिवाकर शुक्ला का पक्का मकान बिजली की गर्जना के दौरान जमींदोज हो गया। घटना की जानकारी के बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें