Mango crop destroyed by storm and water
- फोटो : PRATAPGARH
आम की अच्छी फसल से खुश किसानों को बड़ा झटका लगा है। रविवार की रात आई आंधी और पानी ने आम की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। लगातार दूसरे दिन आंधी के साथ बरसात होने से आम जमीन पर गिर पड़े। तेज हवाओं के चलने से बिजली के खंभे टूटकर गिर पड़े। इससे विद्युत आपूर्ति में बाधा पहुंची है। कटरागुलाबसिंह में 33/11 की लाइन बाधित होने से विद्युत आपूर्ति बाधित है।
रविवार की रात तेज आंधी के साथ बरसात होने से आम की फसल को जहां भारी नुकसान हुआ है, वहीं बिजली विभाग को लाखों रुपये का पलीता लगा है। आम के पेड़ों में लगे फल तेज हवाओं के साथ जमीन पर आ गिरे। यह फल काफी छोटे हैं, इसलिए इसका उपयोग भी लोग नहीं कर पा रहे हैं। संडवा चंद्रिका, मंगरौरा, आसपुर देवसरा, रानीगंज इलाकों में अधिकांश पेड़ों की डाल टूट गई, तो कुछ पेड़ उखड़ गए।
इससे आम की अच्छी फसल की उम्मीद पालने वालों को गहरा झटका लगा है। इधर, तेज हवाओं के चलने से बिजली के खंभे टूटकर गिर पड़े। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह तहस-नहस हो गई। दिलीपपुर स्थित बाबा बालकराम के गो संरक्षण केंद्र के निकट बिजली का ट्रांसफार्मर दूर जा गिरा।
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भी शाम तक बिजली विभाग के कर्मचारी नहीं पहुंचे। संडवा चंद्रिका के बाबूगंज बाजार में बिजली का खंभा टूटकर नीम के पेड़ पर जा गिरा। इससे बिजली व्यवस्था लगभग दस घंटे तक बाधित रही।
Mango crop destroyed by storm and water- फोटो : PRATAPGARH
Mango crop destroyed by storm and water- फोटो : PRATAPGARH