फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : ईंट-पत्थर से सिर कूंचकर युवक की हत्या, नहर किनारे मिला शव

Thu, 15 Oct 2026 11:59 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज (प्रतापगढ़)

सार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के शीतलमऊ नहर के समीप लहूलुहान युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फोरेंसिक टीम ने ईंट-पत्थर से सिर कूच कर हत्या किए जाने का कयास लगा रही है।
विज्ञापन
प्रतापगढ के शीतलमऊ नहर के पास युवक की लाश मिली। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के शीतलमऊ नहर के समीप लहूलुहान युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फोरेंसिक टीम ने ईंट-पत्थर से सिर कूच कर हत्या किए जाने का कयास लगा रही है। मृतक के सिर के साथ शरीर पर भी चोट के निशान हैं। लालगंज कस्बा निवासी उमाशंकर उर्फ गुड्डू बुधवार की रात करीब आठ बजे घर से निकले थे। देर रात घर वापस न आने पर परिजन परेशान हो गए।

विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह शीतलमऊ नहर के समीप युवक का शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक के शव को देख रोने बिलखने लगे। चर्चा है कि आशनाई के चक्कर में युवक की हत्या की गई है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मृतक के चार भाई हैं। तीन भाइयों की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि ईंट से हमला कर युवक की हत्या की गई है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें