फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर में वृद्ध की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर में वृद्ध की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के हरिहरपुर निवासी माता बदल पटेल (62) बुधवार को पैदल घर से रानीगंज कैथौला बाजार जा रहे थे। बाजार से कुछ दूर पहले सेवाक बाबा स्थान के पास तेज रफ्तार टेंपो ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए लालगंज ट्रामा सेंटर लालगंज भेजवाया। यहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें