फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटना-कोटा एक्सप्रेस ट्रेन को करीब आता देख एक युवक रेल की पटरी पर लेट गया। लोको पायलट जब तक ब्रेक लगाता ट्रेन उसके ऊपर से गुजर चुकी थी और उसका शरीर दो हिस्सों में बंट चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत ढकवा के पुरा वार्ड नंबर पांच निवासी नन्हें लाल गौतम का इकलौता बेटा कुंदन (20) किसी बात से नाराज होकर घर से नीमा गोपालपुर हाल्ट के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह पहले खड़ा था। जैसे ट्रेन करीब आई वह ट्रैक पर लेट गया। ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण लोको पायलट जब तक इमरजेंसी ब्रेक लगाता तब तक ट्रेन की चपेट में आने से कुंदन दो टुकड़ों में बंट चुका था। घटना की सूचना कोइरीपुर स्टेशन अधीक्षक संदीप कुमार ने आसपुर देवसरा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुझ गया नन्हें के घर का चिराग
नन्हें की तीन संतानों में कुंदन इकलौता बेटा था। दो बहनें नौ अगस्त को भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बांधने की तैयारी ही कर रही थी। लेकिन, उसके पहले ही कुंदन ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें