फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मलमास आज से, शिव धामों में उमड़ेगी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार से मलमास माह (पुरुषोत्तम माह) प्रारंभ हो रहा है। जिले भर के शिव धामों में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। एक माह तक चलने वाले मेले में घुइसरनाथधाम, बेलखरनाथधाम, भयहरणनाथधाम, हौदेश्वरनाथ शिवधाम में रुद्राभिषेक और जलाभिषेक का दौर प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

सई के तट पर स्थित घुइसरनाथधाम और बेलखरनाथधाम में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।
तीन वर्ष के अंतराल पर लगने वाले मलमास माह रविवार से प्रारंभ हो रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिलीपपुर एवं कंधई पुलिस के साथ एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। शनिवार को दोपहर बिजली विभाग, नहर विभाग, पीडब्ल्यूडी, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह बाबा बेलखरनाथ नाथ धाम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
इस दौरान अखंड संकीर्तन पाठ के साथ महामृत्युंजय रुद्राभिषेक का भी आयोजन होगा। पुष्पक यज्ञशाला के पीठाधीश्वर पंडित लाल बिहारी ओझा, मंदिर के पुजारी बद्रीनाथ गिरी ने बताया कि भोलेनाथ के साथ भगवान विष्णु एवं शालिग्राम की पूजा अर्चना का विधान शास्त्रों में वर्णित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें