फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मालदा टाउन, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त, सात ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मां बेल्हा देवी जंक्शन होकर गुजरने वाली मालदा टाउन और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। जबकि सात ट्रेनें घंटों विलंब से जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि मालदा टाउन और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही। पद्मावत एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज मेला स्पेशल, हावड़ा-अमृतसर पंजाबमेल दो घंटे विलंब से जंक्शन पहुंचीं। वहीं, वाराणसी जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाबमेल पांच घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से पहुंची।
उमरी निवासी घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि पद्मावत एक्सप्रेस को एक घंटे तक लखनऊ जंक्शन पर रोका गया जिससे दिक्कत हुई। आमापुर निवासी अंतिमा ने बताया कि उन्हें दिल्ली जाना था। मां बाराही देवी स्टेशन से दिल्ली की इकलौती ट्रेन काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के निरस्त होने के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें