फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मालदा टाउन और जनता निरस्त, जंक्शन से लौटी पीआरएल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के दिनों में ट्रेनों के निरस्त होने और लेटलतीफी के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को मालदा टाउन और जनता एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें निरस्त रहीं। पीआरएल पैसेंजर ट्रेन प्रयागघाट के बजाए प्रतापगढ़ से लखनऊ लौट गई। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

मां बेल्हा देवी जंक्शन के रास्ते वाराणसी जाने वाली मालदा टाउन एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता और वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, मेमू पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि पीआरएल पैसेंजर ट्रेन दो घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
रेलवे कंट्रोल के निर्देश पर इस ट्रेन को लखनऊ वापस कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, एकात्मा एक्सप्रेस एक घंटे, वाराणसी दिल्ली नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर हावड़ा पंजाबमेल एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। उन्होंने बताया कि मुंबई से अयोध्या को जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस सुल्तानपुर तक ही गई है।
विज्ञापन

मनवर संगम एक्सप्रेस का संचालन सुलतानपुर से प्रयागराज के बीच शुरू कर दिया गया है। विश्वनाथगंज निवासी आलोक कुमार ने बताया कि वे देहरादून में रहते हैं। जरूरी कार्य बस सप्ताह भर पहले गांव आए थे। वापस जाने के लिए अब परेशान हैं। जनता निरस्त है। देहरादून के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं हैं। चिलबिला निवासी अमन को प्रयागघाट जाना था। पीआरएल पैसेंजर को प्रतापगढ़ से वापस लौटा देने के कारण परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें