फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मच्छरों की भरमा, बुखार संग मलेरिया-डेंगू का हमला

Wed, 23 Aug 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू के छह, मलेरिया के सात और एइएस के मिल चुके हैं तीन मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बारिश के बाद अब मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों की भरमार से बुखार संग मलेरिया, डेंगू और एइएस संग अन्य संक्रामक रोगों ने लोगों को चपेट में लेना शुरू कर दिया है। जिले में डेंगू के पांच और मलेरिया के सात तो एइएस के तीन मरीज मिल चुके हैं। इसके बावजूद न तो दवा का छिड़काव किया जा रहा है और न ही डेंगू लार्वा नष्ट करने के उपाय किए जा रहे हैं।
डेंगू के साथ मलेरिया और एइएस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। प्रयागराज, लखनऊ और प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज से डेंगू पाॅजिटिव मरीजों की रिपोर्ट भी सीएमओ आफिस आ रही है। मगर स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के घर पर कार्रवाई करने की तो बात दूर मरीज मरीजों का ब्योरा तक नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बुखार पीड़ितों और संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि होने लगी है। जिले में डेंगू के पांच केस सामने आ चुके है, लेकिन सीएमओ यह मानने को तैयार नहीं हैं। जांच करने वाले इपिडिमियोलाॅजिस्ट चंद्रचूण सिंह क्षेत्र में भ्रमण करने के बजाय सीएमओ कार्यालय में बैठकर अपना समय काट कर रहे हैं।
लापरवाही का यही आलम रहा तो कोविड की तरह यादि डेंगू का प्रसार हुआ तो लोगों की जान को खतरा हो सकता है। जिला मलेरिया अधिकारी के मुताबिक मैं डेंगू संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट नहीं बता सकता हूं। इपिडिमियोलॉजिस्ट ने यह भी कहा कि जिले में अभी डेंगू के मरीज ही नहीं मिले हैं।

इनको हुआ है डेंगू
स्वास्थ्य विभाग के रिपोर्ट के मुताबिक जोगापुर निवासी शिव प्रसाद त्रिपाठी (26) दिल्ली में रहते थे। तेज बुखार होने पर घर लौट आए। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने शिव को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

भदरी के राज भी डेंगू संक्रमित हैं। मौजूदा समय में वह प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रयागराज सीएमओ ने इसकी सूचना भी दी है। मगर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक किसी प्रकार की दवा का छिड़काव नहीं किया गया। इतना ही नहीं परिवार के सदस्यों के रक्त नमूने जांच के लिए नहीं लिए गए।

नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी कमलेश कुमार बुखार से पीड़ित थे। मेडिकल कॉलेज में उसने कराई थी। जांच रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव आई है। इस मामले की भी स्वास्थ्य विभाग पुष्टि नहीं कर रहा है।

कपूर चौराहा निवासी संजय कपूर की जांच रिपोर्ट डेंगू पाॅजिटिव आई है। वहीं कुंडा के कुशुवापुर निवासी सियाराम, सांगीपुर के दलपतपुर निवासी आशीष भी जांच में डेंगू पॉजिटिव पुष्ट किए गए हैं।

-
इनको हुआ है मलेरिया
संग्रामगढ़ के भटनी निवासी छित्तू, मीराभवन निवासी संतोष पाल, सरायआनादेव निवासी रवि कुमार शर्मा, कुंडा के करीब सरैया निवासी विजय मिश्र, हीरागंज के जागपुर निवासी रिषभ, भुवालपुर डोमीपुर निवासी रामू गौतम और औवार पृथ्वीगंज निवासी आशीष वर्मा को मलेरिया से पीड़ित हैं।

इनको हुआ है एइएस
रानीगंज के सुरवा मिश्रपुर निवासी 10 वर्षीय आर्यन, संग्रामगढ़ के भटनी निवासी राम मिलन यादव और हरिहरपुर नारायण संग्रामगढ के युवक राज में एइएस की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

-
डेंगू के मरीज नहीं आ रहे हैं। जो आ रहे हैं, उनकी रिपोर्ट पुष्ट नहीं है। जहां से संक्रमित मिलने की सूचना आ रही है, वहां टीम भेजकर कार्रवाई कराई जा रही है।
डॉ. जीएम शुक्ल, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें