फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: व्याकरण पर बनाए मजबूत पकड़, मिलेंगे पूरे अंक

Fri, 10 Feb 2023 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरमीडिएट अंग्रेजी में ग्रामर पोर्शन पर पकड़ बनाएं। इसकी अच्छी तैयारी परीक्षा में आपको अच्छे अंक दिलाएगी। प्रश्नपत्र के सेक्शन सी में 25 अंक के ग्रामर पोर्शन के प्रश्न पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

इसमें वन वर्ड सब्सीट्यूशन, एंटोनियम एवं सिनोनिम्स, डायरेक्ट- इनडायरेक्ट स्पीच, एक्टिव- पैसिव वॉइस, करेक्शन ऑफ द सेंटेंस और हिंदी से अंग्रेजी ट्रांसलेशन का एक पैसेज करना होता है। सही उत्तर पर पूरे अंक मिलेंगे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ मो. अनीस ने बताया कि 100 अंकों के अंग्रेजी प्रश्न पत्र चार भागों में बांटा गया है।
सेक्शन ए 15 अंकों में एक अनसीन पैसेज को तीन बार अच्छे से पढ़ कर उसका जवाब देना होता है। दूसरा 20 अंकों के सेक्शन बी में एक निबंध एवं एक लेटर अथवा एप्लीकेशन लिखना होता है। 25 अंकों के सेक्शन सी ग्रामर पोर्शन का होता है। जिसमें ग्रामर से संबंधित प्रश्नों को पूछा जाता है।
विज्ञापन

अंतिम सेक्शन डी 40 अंकों का होता है, जोकि लिटरेचर का भाग होता है। इसमें निर्धारित किताबें जैसे प्रोज एवं सप्लीमेंट्री से दीर्घ एवं दो लघु प्रश्न करने होते हैं। पोएट्री से तीन प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही साथ एक सेंट्रल आइडिया पूछा जाता है। किताबों के सभी पाठों को उनके लेखक के नाम एवं पाठ को अच्छी तरह से पढ़कर समझना चाहिए।
विज्ञापन


- कभी भी सही और गलत उत्तर मिलाकर लिखकर परीक्षक को भ्रमित नहीं करना चाहिए।
- पोर्शन पर पकड़ बनाएं। इसने सही होने पर पूरे अंक मिलेंगे।
- शब्दों की त्रुटियों से बचें, वाक्य सही तरीके से लिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें