फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली मंडी का अधिग्रहण खत्म, हुई गुलजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद एक बार फिर महुली मंडी गुलजार हो गई है। रविवार को दिनभर सब्जी व फल के थोक कारोबारी अपनी-अपनी दुकानें सजाने में जुट रहे। मतगणना समाप्त होने व सामानों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के बाद परिसर की सफाई कराई गई। जिसके बाद व्यापारी परिसर में पहुंचकर कारोबार व्यवस्थित करने में लगे रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में प्रयोग होने वाली ईवीएम व वीवीपैट मशीन महुली मंडी के स्ट्रांग रूम में रखी गई थीं। चुनाव की अधिसूचना के साथ ही इनकी सफाई व टेस्टिंग शुरू कर दी गई थी। इसके अलावा महुली मंडी में ही मतगणना कराई जानी थी। ऐसे में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल की ओर से 10 फरवरी से 12 मार्च तक महुली मंडी का अधिग्रहण किया गया था।
सुरक्षा का हवाला देते हुए मंडी में लगने वाली दुकानों को भी हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था। इससे एक महीने तक व्यापारियों का कारोबार प्रभावित रहा। शनिवार को अधिग्रहण खत्म होने के बाद रविवार सुबह से ही व्यापारी अपनी दुकानें व सामान लेकर मंडी पहुंचने लगे।
विज्ञापन

इसके पूर्व मतगणना में प्रयुक्त होने वाले सामानों को हटवाने के बाद पूरे परिसर की सफाई कराई गई थी। दिनभर दुकानदार अपनी दुकानें सजाने-संवारने में जुटे रहे। मंडी सचिव रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि अधिग्रहण आदेश का समय पूरा होने के बाद व्यापारियों को कारोबार फिर से प्रारंभ करने के लिए कहा गया था। व्यापारी अब थोक दुकानें लगाने के लिए पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें