फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव के जयकारे से गूंज उठा रानीगंज इलाका

Tue, 17 Feb 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर शिव मंदिरों में घंटा और शंखनाद की गूंज रही। भारी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया। महिलाओं ने सुहाग की सलामती की दुआ मांगी। भजन कीर्तन के साथ शिव नाम का जप  भी किया गया। सुबह से ही क्षेत्र में महिलाएं, पुरुष, बच्चे धतूर, मदार, भांग, गन्ना, बेर, फूल, बेल पत्र इत्यादि शिव की प्रतिमा पर अर्पित करते रहे।
विज्ञापन


शिवशक्ति व संकट मोचन हनुमान मंदिर, पुरानी अस्पताल के पास शिव मंदिर, भगवतगंज बाजार स्थित शिव मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर थाहीपुर, कमलेश्वरधाम जामताली, रामजानकी मंदिर बरहदा, शिव मंदिर भागीपुर, शिवमंदिर आशीपुर, शिवमंदिर बरहदा, शिवमंदिर थरिया, पड़िलननाथ शिव मंदिर गोईं, प्राचीन शिव मंदिर सुल्तानपुर में हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। आज के दिन लोग व्रत भी रहे।

देर शाम शहर के नयामाल गोदाम रोड पर शिव बारात निकाली गई। बारात में शामिल भक्तजन बम-बम भोले का नारा बुलंद करते रहे। जयकारे से पूरी फिजां में आस्था का रंग घुला रहा। कुछ भक्त भांग खाकर मस्ती में शिव नाम का नारा लगाते रहे। डीजे की धुन पर शिव भक्ति गीतों के बीच सभी थिरकते हुए आगे बढ़े। अवघड़ स्वरूप भगवान शिव शंकर की आकर्षक झांसी देख लोग बड़ी आस्था से सिर झुकाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें