फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि आज, शिवालयों में गूंजेगा हर-हर बम-बम 

Mon, 04 Mar 2019 01:03 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
महाशिरात्री पर जलाभिषेक को पहुंचे कावंडिए - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 महाशिवरात्रि के महापर्व को लेकर पौराणिक शिवालयों में रविवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग व सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त किए गए। देर शाम तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 
विज्ञापन


महाशिवरात्रि के पर्व पर भगवान शिव के पूजन से विशेष लाभ मिलता है। शिवालयों में जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही रुद्राभिषेक के लिए लोग उमड़ते हैं। विशेष दिन पर जलाभिषेक के लिए पौराणिक शिवालायों में दर्शन-पूजन को भारी भीड़ रहती है। इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से महापर्व के एक दिन पूर्व ही तैयारी जारी रही।

क्षेत्र के भयहरणनाथधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित क रने के लिए बैरीकेडिंग बनाई गई है। परिसर की साफ-सफाई के लिए मंदिर प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ मजदूर जुटे रहे। लालगंज क्षेत्र स्थित बाबा घुइसरनाथ धाम में भी चौक चौबंद व्यवस्था की गई है। दिनभर मंदिर परिसर की साफ- सफाई होती रही। इसी तरह बाबा बेलखरनाथधाम भी पेयजल, प्रकाश  की समुचित व्यवस्था की गई। रविवार को देरशाम तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। 
विज्ञापन


शिवमंदिर में भंडारा आज 
प्रतापगढ़। शहर के रूपापुर मुहल्ले में स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया है। वैदिक मंत्रों के बीच भंडारे का शुभारंभ होगा। यह जानकारी मंदिर प्रशासन ने दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें