फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ई-रिक्शा को टक्कर मारते हुए मैजिक ने मजदूर को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के संडवाचंद्रिका धाम के करीब मंगलवार की शाम बेकाबू मैजिक ने पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी। इसके बाद मजदूर कमलेश कुमार को रौंदते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन सवारियां भी घायल हो गईं।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी ज्योति वर्मा (28), पूजा वर्मा (26) नगर कोतवाली के बराछा निवासी कंचन वर्मा (35) के साथ चंडिका देवी धाम का दर्शन करने गई थीं। वहां से तीनों ई-रिक्शा से लौट रही थी। संडवा चंद्रिका इंटर कॉलेज के करीब सामने से आ रही तेज रफ्तार मैजिक ई-रिक्शा में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे बैठे बहेरा निवासी 50 वर्षीय कमलेश कुमार को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई।
टक्कर लगते ही ई-रिक्शा पलट गया। मौका पाकर मैजिक चालक भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने हादसे में घायल कमलेश, ज्योति, पूजा व कंचन को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संड़वा चंद्रिका पहुंचाया। कमलेश व कंचन की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जांच के बाद चिकित्सक ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। कंचन का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। सीओ सिटी प्रशांत राज ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें