फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: डंपर की भिड़ंत में मैजिक चालक की मौत

Thu, 19 Nov 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देल्हूपुर थाने के पास डंपर की भिड़ंत में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंसकर्मियों ने उसे वाहन से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के मदारन निवासी मोहम्मद शाहरूख (25) मैजिक चालक था। मंगलवार शाम सात बजे वह वाहन पर गद्दा लादकर प्रतापगढ़ आ रहा था।
रात करीब 11 बजे देल्हूपुर थाने के पास सामने से आ रहे डंपर की मैजिक में भिड़ंत हो गई। हादसे में शाहरूख गंभीर रूप से घायल हो गया। वह मैजिक में ही फंस गया।
एक घंटे तक बाहर निकलने के लिए वह तड़पता रहा। फिर उसने फोन से एंबुलेंस कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस चालक और ईएमटी ने शाहरूख को वाहन से बाहर निकाला। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी। युवक की पांच माह की बेटी है।
विज्ञापन

सीओ रानीगंज प्रशांत राज ने बताया कि परिजन पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ट्रक की भिड़ंत में डीसीएम चालक की मौत
कोतवाली देहात के महकनी मोड़ के पास मंगलवार की देर रात 12 बजे डंपर और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र स्थित पूरे रामजी निवासी रमाकांत यादव (57) डीसीएम चालक थे। मंगलवार की रात वह कटरा मेदनीगंज के रास्ते जौनपुर जा रहे थे। महकनी मोड़ के पास सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक की टक्कर से डीसीएम की स्टीयरिंग रामकांत के सीने में धंस गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज के दौरान घायल चालक की मौत हो गई।
सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें