संगम की रेती पर शुरू हो रहे माघ मेले की तैयारी रेल प्रशासन ने शुरू कर दी है। मेले में भारी भीड़ उमड़ेगी। स्नानार्थियों को आने-जाने में दिक्कत न होने पाए इसके लिए रेलवे दो मेला स्पेशल चलाएगा। जो प्रयाग व फैजाबाद से चलेगी। स्पेशल 3 जनवरी से 6 जनवरी तक चलेगी। पहला मेला स्नान पर्व 5 जनवरी को है। अनुमान है कि पहले स्नान के दिन अधिक संख्या में श्रद्धालु आएंगे। भीड़ के चलते यात्रियों को दिक्कत न आने पाए इसके लिए रेलवे ने दो मेला स्पेशल चलाने का फैसला लिया है।
दोनाें गाड़ियां 3 जनवरी से चलेगी। पहली स्पेशल प्रयाग और लखनऊ के बीच व दूसरी प्रयाग व फैजाबाद के बीच चलेगी। दोनो स्पेशल प्रतापगढ़ होकर जाएगी। मेला स्पेशल हर छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकेगी। स्टेशन अधीक्षक केएन शर्मा ने बताया कि दोनों मेला स्पेशल 3 से 6 जनवरी तक चलेंगी। प्रयाग से फैजाबाद जाने वाली ट्रेन भोर में पांच बजे स्टेशन पहुंचेंगी और लखनऊ से प्रयाग आने वाली ट्रेन रात दस बजे के करीब जंक्शन पहुंचेगी। स्नान पर्व पर आने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने मेला स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है।