Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोकसभा क्षेत्र बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सऊदी के व्यापारी से माफिया अतीक ने वर्ष 2017 में मोबाइल पर बात कर दस करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद धमकी वाला पुराना ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की ओर से इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं कराया गया था।
वर्ष 2014 में लोकसभा में बसपा से चुनाव लड़ने के दौरान सऊदी व मुंबई के करोड़पति व्यापारी से मोबाइल पर बात करते हुए देवरिया जेल में बंदी के दौरान माफिया अतीक ने दस करोड़ रुपये बतौर रंगदारी मांगे थे। माफिया अतीक की हत्या के बाद धमकी वाला पुराना ऑडियो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में माफिया अतीक पीड़ित से कह रहा है कि तुम बुलाया गया था, आए नहीं, हवा में उड़ रहे हो, इलाहाबाद में तुम्हारा स्वागत कर हाथ-पैर तोड़वा देंगे। लगभग पांच मिनट की बातचीत की ऑडियो में अतीक ने पीड़ित को गाली देकर धमकी दी थी। रंगदारी के इस मामले के बाद ही लखनऊ के एक व्यापारी का अपहरण कर नैनी जेल में बंद माफिया अतीक के बेटे अली ने जेल के भीतर बेल्ट पीड़ित व्यापारी की बेरहमी से पिटाई की थी। धमकी मिलने के बाद पीड़ित ने समाजवादी पार्टी का झंडा उठाया था, लेकिन इसकी शिकायत कर केस दर्ज कराने से कदम पीछे कर लिए छे।
लगभग छह वर्ष से पीड़ित प्रतापगढ़ व प्रयागराज जैसे जनपदों में किसी कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की हिम्मत भी नहीं जुटाई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोशल मीडिया पर माफिया की धमकी वाले ऑडियो को जांच में शामिल कर एसटीएफ इस प्रकरण की जांच करेगी।