फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: लो वोल्टेज ने रुलाया तो कहीं रात भर गुल रही बत्ती

विज्ञापन
रानीगंज पावर हाउस में काम करते कर्मचारी। विभाग - फोटो : टूंडला के गांव चैना व गार्डन के मध्य खाई में पड़ी ईको गाड़ी संवाद
विज्ञापन
गर्मी के कारण जिले में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती गुल होने से लोग परेशान हैं। सोमवार रात में शहरी क्षेत्र के कई जगहों पर बत्ती गुल रही।
विज्ञापन

रूपापुर उपकेंद्र से जुड़े विकास भवन, सगरा ढलाई और गोपालापुर जैसे मोहल्लों में सोमवार रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक लो-वोल्टेज की समस्या रही। इससे करीब पांच हजार लोग रात भर गर्मी से जूझते रहे। सुबह उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ा।
ग्रामीण अंचल में भुपियामऊ, रानीगंज अजगरा, हंडौर और पहाड़पुर उपकेंद्रों से जुड़े फीडरों की बिजली रात 10 बजे से सुबह नौ बजे के बीच आठ से 10 बार बिजली कटी। किस्तों में बिजली मिलने से ग्रामीणों का चैन-सुकून छिन गया।
विज्ञापन

उपभोक्ता बोले- सोना मुश्किल, शिकायत का असर नहीं

पहाड़पुर के सोनू मिश्र ने कहा कि गर्मी और बिजली कटौती से जीना मुश्किल हो गया है। रात में कई बार बिजली गुल होने से वह ठीक से सो नहीं सके। मोहनगंज के आशीष कुमार ने रोस्टर के अनुसार आपूर्ति न होने की शिकायत की।
अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने लोड बढ़ने से हाईटेंशन लाइन ब्रेकडाउन को कारण बताया। उन्होंने सभी उपकेंद्र के जेई को रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें