फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल ने पंचायत के बाद थाने के बाहर लिए सात फेरे

Sun, 01 Jul 2018 12:08 AM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
news - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
पड़ोसी किशोर के साथ घर से भागी किशोरी की पंचायत के बाद पुलिस ने थाना परिसर के बाहर एक दुकान पर शादी करवा दी। शादी के लिए किशोरी का पिता तैयार नहीं था। पुलिस दोनों को बालिग बता रही है।  
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र पटहटिया खुर्द निवासी अशोक कुमार बिंद की पुत्री रीता देवी (16) को गांव का ही 17  वर्षीय कृष्ण बिंद पुत्र कालूराम बहलाफुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने प्रेमी युगल को 20 जून को दबोच लिया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता करवाने का प्रयास किया। पुलिस किशोरी की शादी उसके  प्रेमी से करवाने के लिए दबाव बना रही थी, मगर किशोरी का पिता तैयार नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करके किशोरी को घर भेज दिया और किशोर को थाने में बैठाई रखी। शनिवार को फिर से दोनों पक्षों को थाने में बुलाया और पंचायत के बाद दोनों परिवारों को शादी के लिए तैयार करवा लिया। इसके बाद थाने के सामने स्थित एक दुकान पर दोनों की शादी करवा दी। रानीगंज एसओ ने बताया कि दोनों बालिग थे। एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहने के कारण उनकी शादी कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें