फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हत्या के मामले में प्रेमी के भाई-भाभी को भेजा जेल

विज्ञापन
Lover's brother-in-law sent to jail in connection with murder of student
विज्ञापन
शादी का दबाव बनाने पर प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने के मामले में प्रेमी के भाई और भाभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नगर कोतवाली के खजोहरी निवासी रामनाथ सरोज ने बेटी अंजलि को अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

10 फरवरी को औरंगाबाद में चमरौधा नदी के किनारे अंजलि का कंकाल मिला था। घटनास्थल से मिले बाल के क्लेचर व चप्पल से उसकी पहचान हुई थी। छानबीन के दौरान पुलिस को यह पता चला कि अंतू कोतवाली के तारडीह जैतीपुर कठार के हरिओम यादव उर्फ राज 4 जनवरी को उसे कालेज जाते समय भगा ले गया था।
दोनों के बीच प्रेम चल रहा था। हरिओम खजोहरी स्थित अपनी रिश्तेदारी में आते-जाते अंजलि से प्रेम करने लगा था। अंजलि के गायब होने के बाद उसके पिता रामनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर आशंका जताई थी कि हरिओम ने अपने भाई राहुल व भाभी दीपमाला की मदद से उसे गायब किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने हरिओम को दबोच लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि 6 फरवरी को हरिओम ने अंजलि की उसके पिता से बात कराई थी। यह वादा किया था कि दोनों शादी कर लेंगे। बाद में हरिओम ने अपने भाई राहुल व भाभी दीपमाला की मदद से चमरौधा नदी के किनारे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव वहीं दफना दिया। पुलिस ने राहुल व दीपमाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें