फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत के दौरान प्रेमी युगल की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से भागे प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने दबोच लिया। जिसे लेकर काफी देर तक पंचायत हुई। पंचायत के दौरान प्रेमी युगल को परिजनों ने जमकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

उदयपुर के सेमरा में ननिहाल में रहने वाले युवक का दूसरी बिरादरी की किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को दोनों घर छोड़कर भाग रहे थे। दोनों वाहन के इंतजार में खड़े थे। तभी गांव के कुछ लोगों की उन पर नजर पड़ गई। लोग दोनों को पकड़कर गांव ले गए। जहां दोनों के परिजनों के साथ ही कुछ संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई।
पंचायत के दौरान ही परिजन अपनी बेटी व बेटे को पीटने लगे। दोनों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें घर ले गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि दोनों अलग-अगल बिरादरी के थे। उनके इस कदम से गांव का माहौल खराब हो सकता था। इस बाबत उदयपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अभी सोशल मीडिया के जरिए ही उन्हें भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें