फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: भाई भरत से मिले प्रभु राम, हुई पुष्पवर्षा

विज्ञापन
सुवंसा नगर पंचायत में आयोजित भरत मिलाप मेले में निकली झांकी में नृत्य करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत सुवंसा बाजार में रविवार को भोर में ऐतिहासिक भरत मिलाप का मंचन हुआ। प्रभु श्रीराम ने जैसे ही भाई भरत को गले लगाया जयश्रीराम के जयकारे से मेला क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद पुष्पवर्षा से पूरा वातावरण राममय हो गया।
विज्ञापन

इसके पहले शनिवार की रात करीब नौ बजे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरज ओझा ने भरत मिलाप का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भरत मिलाप की यह झांकी हम सबको जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों की प्रशंसा की।
भरत मिलाप के दौरान हजारों लोगों की भीड़ मेले में पहुंची। मनमोहक झांकियों पर कलाकारों ने अलग-अलग प्रस्तुतियां दीं। मेले में पहुंचे बच्चों ने गोलगप्पे का आनंद उठाया। वहीं, महिलाओं ने खरीदारी की। बुजुर्गों ने गुड़ वाली जलेबी खाई। महिलाओं ने गृहस्थी के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख रूप से दुर्गा प्रसाद तिवारी, अनिरुद्ध मिश्र, राकेश कुमार उमर वैश्य, अशोक कुमार उमर वैश्य, सत्यम ओझा, नीरज ओझा, विपिन मिश्रा, अमरेश सिंह सहित लोग मौजूद रहे।

सुवंसा नगर पंचायत में आयोजित भरत मिलाप मेले में निकली झांकी में नृत्य करते कलाकार। संवाद

सुवंसा नगर पंचायत में आयोजित भरत मिलाप मेले में निकली झांकी में नृत्य करते कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें