सीएमओ डॉ. एएन प्रसाद ने शुक्रवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंद्रिका का औचक निरीक्षण किया। पूरब गांव पीएचसी पर कर्मचारियों की तैनाती नहीं होने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने अस्पताल में अधिक से अधिक प्रसव कराने पर विशेष बल दिया। सीएमओ ने अस्पताल परिसर, कक्षों, स्टोर रूम और वैक्सीन के रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। टीकाकरण व्यवस्थाओं की जानकारी ली और स्टाफ को सावधानियों पर जोर दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कर्मियों और आशा बहुओं से बैठक की। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक प्रसव अस्पताल में ही कराए जाएं, ताकि प्रसूता महिलाओं को समय पर बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिल सके। उन्होंने भर्ती मरीजों से भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक अमित दुबे और मुख्य फार्मासिस्ट श्याम शंकर मिश्रा उपस्थित थे।