रानीगंज। देर शाम रिश्तेदारी से घर लौट रहे सिपाही को तमंचा सटाकर बदमाशों ने उसकी अपाची बाइक व नगदी लूट ली। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस बदमाशों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
रानीगंज के दांदूपुर निवासी विमल गुप्ता पुत्र हृदयनारायण गुप्ता वाराणसी में सिपाही के पद पर तैनात है। बुधवार को दोपहर बादशाहपुर रिश्तेदारी में अपाची बाइक से गया था। रात करीब 9 बजे घर लौट रहा था। रास्ते में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर मीरपुर के पास उसे बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेेक कर तमंचा सटा दिया। इसके बाद जेब में रही नगदी और बाइक छीनकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस बदमाशों की छानबीन कर रही है।