फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर लंबा जाम, घंटों फंसे रहे वाहन

Sat, 31 Oct 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर धारूपुर अंडरपास के पास शनिवार भोर में ट्रक खराब होने से करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार से राहगीरों को दो घंटे तक परेशान होना पड़ा। क्षेत्र के सुनील यादव ने कहा कि अंडरपास के बगल में बना वैकल्पिक कच्चा रास्ता खराब है। बाईपास हाईवे निर्माण कंपनी की लापरवाही से यहां आए दिन जाम और हादसे होते हैं। ओवरलोड ट्रकों के फंसने से स्थिति और बिगड़ जाती है। सुबह करीब 9:15 बजे ट्रक हटने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें