रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद
मां बेल्हा देवी जंक्शन से गुजरने वाली दानापुर जन साधारण एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। जबकि नौ ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि बारिश के बाद कहीं-कहीं धुंध दिखने लगा है। इससे ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगा है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज संगम एक्सप्रेस, वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल तीन-तीन घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची। गरीबरथ एक्सप्रेस ढाई घंटे तो पद्मावत एक्सप्रेस, कोलकाता स्पेशल दो घंटे विलंब से पहुंची। कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल एक घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची। वाराणसी से दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने समय से संचालित हो रही हैं।