फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अधिवक्ताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के विरोध में तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह अधिवक्ताओं ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में अधिवक्ताओं के विरुद्ध चार्जशीट जाने से नाराज होकर तहसील गेट पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान परिसर में राजस्व अधिकारियों का प्रवेश रोक दिया। अधिवक्ताओं द्वारा गेट पर जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। तहसील कार्यालय से लेकर रजिस्ट्री दफ्तर तक कामकाज ठप रहा।तहसील परिसर में खंड विकास अधिकारी को समाधान दिवस में पिटाई किए जाने के मामले में पुलिस ने अधिवक्ताओं के विरुद्ध चार्ज शीट भेज दी। तत्कालीन खंड विकास अधिकारी राम प्रसाद की तहरीर पर प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
पुलिस ने परिसर में लगे सीसीटीवी तथा पीड़ित के बयान दर्ज किए जाने के पश्चात मामले में चार्जशीट न्यायालय को प्रस्तुत कर दी। जानकारी पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व महामंत्री प्रमोद सिंह की अगुवाई में अधिवक्ताओं के समूह ने तहसील गेट पर तालाबंदी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों का प्रवेश रोक दिया।
विज्ञापन

न्यायालय एवं रजिस्ट्री कार्यालय में भी तालाबंदी करा दी। बार अध्यक्ष अनिल सिंह के अनुसार प्रकरण को लेकर पूर्व में हुई हड़ताल के दौरान एसडीएम तनवीर अहमद एवं सीओ मनोज रघुवंशी ने चार्जशीट में अधिवक्ताओं का नाम नहीं बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन न्यायालय में प्रस्तुत पुलिस की चार्जशीट में अधिवक्ता का नाम भी बढ़ा और घटना के गवाह के रूप में दो सरकारी अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। जिसको लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है।
समस्या के निराकरण होने तक अधिवक्ता आंदोलन के साथ तालाबंदी करेंगे। दोपहर में पूर्व बार अध्यक्ष राधा रमन मिश्रा की अगुवाई में एक प्रतिदिन मंडल एसडीएम एवं सीओ से मिला लेकिन मुलाकात में बेनतीजा रही। अधिवक्ताओं के आंदोलन में विकास मिश्रा, रवि सिंह, प्रदीप पाठक, दिनेश सिंह, उमेश तिवारी, मनीष तिवारी, बिंदु पाठक, समेत तमाम अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें