फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपूर्ति ठप कर एसडीओ कार्यालय में की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
आपूर्ति ठप कर एसडीओ कार्यालय में की तालाबंदी
विज्ञापन

रानीगंज। गुरुवार को संविदा बिजली संघ कर्मचारियों ने तहसील के पांचों उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति बंद कर एसडीओ कार्यालय में तालाबंदी कर दी। उनकी मांग थी कि घायल साथी चंद्रशेखर के उपचार के मामले में विभाग अनदेखी कर रहा है। एक संविदाकर्मी के पास इलाज के लिए रुपये नहीं हैं। नाराज कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद विभाग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संविदाकर्मी के उपचार के लिए मदद की। तब जाकर संविदाकर्मी हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटे। देर शाम को क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें