फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: शहर में लोकल फॉल्ट, गांव में ब्रेकडाउन से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी है। शहर में लोग लोकल फॉल्ट से परेशान हैं। वहीं, गांवों में रविवार रात में ब्रेकडाउन के चलते लोग रतजगा करने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे तेज बारिश होेने से शहर के जोगापुर, पूरे पितई, पूरे नरसिंहभान, स्टेशन रोड, शिवजीपुरम सहित मोहल्ले में लोकल फॉल्ट के चलते बिजली की आपूर्ति रही। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं, खाखापुर उपकेंद्र की बिजली गुल होने से खाखापुर, कहला, भवानीगंज, सुलतानपुर, थरिया, बेर्रा, डिघवट, दमदम, जाजापुर, सुजहा समेत करीब 30 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। खोजबीन की गई तो पता चला मेनलाइन में ब्रेकडाउन हो गया। बारिश की वजह से रात में इसे ठीक नहीं किया जा सका। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे मेनलाइन का फॉल्ट दूर किया जा सका।
यही हाल रानीगंज, अजगरा, हंडौर, जेठवारा उपकेंद्र का भी रहा। मेनलाइन में ब्रेकडाउन होने से बिजली की सप्लाई बाधित रही। रात 10 बजे गई बिजली सुबह 11 बजे आई। रानीगंज अजगरा के उपकेंद्र के जेई अखिलेश कुमार ने बताया कि जहां भी फॉल्ट के चलते सप्लाई बाधित हुई थी, उसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें