घर से माल लोड करने की बात कहकर कानपुर के लिए निकला लोडर चालक संदिग्ध हाल में लापता हो गया। खोजबीन में परेशान चालक के भाई ने करारी कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
करारी क्षेत्र के अमुरा निवासी महावीर ने पुलिस की गई तहरीर में बताया कि उसका भाई धर्मवीर लोडर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। 29 मई को वह घर से बताकर निकला था कि कानपुर से गाड़ी में माल लोड करना है। इसके बाद से धर्मवीर के बारे में कुछ पता नहीं चला। धर्मवीर का मोबाइल भी बंद आ रहा है। रिश्तेदारियों में खोजबीन की गई, लेकिन कहीं उसका पता नहीं चल सका। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जाएगी।