फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तेज हवा संग हल्की बारिश ने तोड़ा तापमान का गुरूर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज हवा के साथ हल्की बारिश ने सोमवार को कुछ दिन तक पहले तक लगातार बढ़ रहे तापमान को न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस पर ला दिया। जबकि बारिश से पहले तक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री था। वहीं, मौसम विभाग ने जिले में बुधवार तक बारिश, तेज हवा चलने और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ 35 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। धूल भरी हवाओं से सड़काें पर निकले लोग परेशान रहे। दोपहर 3:30 बजे हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विशेषज्ञों ने तेज हवाओं के कारण आम के कच्चे फलों के गिरने का अंदेशा जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीते बुधवार से जिले में मौसम ने करवट बदली। आंधी व बारिश ने पान की खेती व आम की फसल को 35 फीसदी तक नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


तेज हवाओं के चलने पर आम के कच्चे फल टूटकर गिर जाएंगे। अगर आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलेंगी तो और अधिक नुकसान होगा। -सुनील कुमार शर्मा, जिला उद्यान अधिकारी

आगामी बुधवार तक जिले में बारिश व बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिससे गर्मी का असर कम रहेगा। - देशराज मीना, मौसम वैज्ञानिक, सनई अनुसंधान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें