फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चिलबिला जंक्शन पर जनवरी से मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

विज्ञापन
चिलबिला रेलवे जंक्शन पर लगाया जा रहा लिफ्ट। संवाद
विज्ञापन
अमृत भारत योजना के तहत आंवला नगरी के नाम से प्रसिद्ध चिलबिला जंक्शन का विस्तारीकरण शुरू हो गया है। जंक्शन पर यात्री शेड तैयार हो गया है। बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से एक और चार नंबर प्लेटफॉर्म पर रैंप बनाया जा रहा है, जबकि दो नंबर प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट लगाई जा रही है।
विज्ञापन

चिलबिला जंक्शन से प्रतिदिन लगभग दो हजार यात्री सफर करते हैं। लंबी यात्रा करके यहां आने वाले या यहां से सफर शुरू करने वाले बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को दो से चार नंबर प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में काफी परेशानी होती थी। उनकी सुविधा के लिए अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक रणविजय ने बताया कि दिसंबर तक रैंप के साथ लिफ्ट तैयार हो जाएगी। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। दिसंबर तक लिफ्ट तैयार हो जाएगी।
फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने में होती थी परेशानी
बुजुर्ग और दिव्यांगों को प्लेटफॉर्म बदलने के लिए फुट ओवरब्रिज चढ़ना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी होती है। लिफ्ट लगने से यह परेशानी खत्म हो जाएगी। लखनऊ और वाराणसी को ओर जाने वाली ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर चार और तीन पर आती हैं। वहीं, अयोध्या-वाराणसी के बीच संचालित ट्रेनें एक और दो नंबर प्लेटफॉर्म पर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें