फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के खौफ में बढ़ा एलआईसी का रुझान, तीन माह में 6,578 ने कराया बीमा

Fri, 26 Jun 2020 06:19 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
LIC
विज्ञापन
वैश्विक महामारी कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए बेल्हा के लोगों में बीमा कराने का क्रेज बढ़ा है। लॉकडाउन के तीन माह में 6,578 लोगों ने बीमा की नई पॉलिसी ली है। प्रीमियम का भुगतान भले ही अधिक करना पड़ रहा है, मगर लोग दस लाख से ऊपर की पॉलिसी लेना अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

LIC
एलआईसी में बीमा कराने वालों की संख्या बढ़ने का नतीजा रहा कि प्रयागराज मंडल में प्रतापगढ़ पॉलिसी और प्रीमियम दोनों ही दृष्टिकोण से प्रथम स्थान पर रहा है। 
विश्व में तबाही मचाने वाली वैश्विक महामारी कोरोना के खतरे से परिवार के  लोगों को सुरक्षित करने के लिए बेल्हा के लोगों में बीमा कराने की सजगता बढ़ी है। वैसे तो जिले में शहर और गांव के 6,12,124 व्यक्तियों ने एलआईसी में अपना बीमा करा रखा है, मगर इसमें 22 मार्च से 22 जून तक बीमा कराने वालों की संख्या 6,578 है।

इंश्योरेंस - फोटो : pixabay
तीन माह में इतनी तेजी से लोगों ने सिर्फ बीमा ही नहीं कराया, बल्कि दस लाख से ऊपर की पॉलिसी को लेना अधिक पसंद किया। बीमा कराने वाले जिन लोगों ने अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने का हवाला देकर प्रीमियम का भुगतान करना बंद कर दिया था, वह भी विलंब शुल्क के साथ प्रीमियम की अदायगी कर रहे हैं।

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 48 करोड़ रुपये प्रीमियम के तौर पर एलआईसी को मिले हैं। यह आंकड़ा सिर्फ एलआईसी का है। इसके अलावा राष्ट्रीयकृत बैंक और प्राइवेट बैंक भी अपने ग्राहकों का बीमा कर रहे हैं।

हालांकि बैंकों से यह आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो पाया है। मगर ऐसा माना जा रहा है कि एलआईसी की तर्ज पर बैंकों में जीवन बीमा की पॉलिसी लेने वालों की संख्या बढ़ी है। 

 
विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा - फोटो : pixabay
एलआईसी के मुख्य प्रबंधक विनायक शंकर मिश्रा ने बताया कि लॉकडाउन में बीमा कराने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। प्रीमियम और पॉलिसी बेचने में जिले को मंडल में प्रथम स्थान मिला है। लॉकडाउन के दौरान कार्यालय खुला था, जिसमें अधिकांश बीमाधारकों ने अपनी बंद पॉलिसी को चालू भी कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें