फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में तेंदुआ घुसने की खबर पर हलाकान रहे वनकर्मी

विज्ञापन
बाघराय के ऐमापुर बिंधन स्थित डिग्री कालेज में जंगली जानवर दिखने के बाद पहुंचे वन विभाग के कर्मचा? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
कॉलेज में तेंदुआ घुसने की खबर पर हलाकान रहे वनकर्मी
विज्ञापन

चार घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग का जाल तोड़ भाग निकली जंगली बिल्ली
तेंदुआ घुसने की खबर पर तमाशबीनों का लगा रहा मजमा
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। कालेज में तेेंदुआ घुसने की खबर पर वन विभाग व पुलिस विभाग के लोग हलाकान रहे। तेंदुए को दबोचने के लिए वन विभाग ने तमाम कवायद की लेकिन एक भी काम न आई। चार घंटे की मशक्कत के बाद जब कमरे से तेंदुए को बाहर की ओर भगाया गया तो वह जंगली बिल्ली निकली। वह भी वन विभाग का जाल तोड़ भागने में कामयाब रही। मौके पर भारी संख्या में तमाशबीनों का जमघट लगा रहा।
महेेशगंज थाना क्षेत्र के राजापुर स्थित अवधेश सिंह सुरेश सिंह स्मारक डिग्री कालेज में बुधवार की सुबह कर्मचारी की नजर शिक्षण कक्ष के बाहर घूम रहे तेंदुए के शक्ल वाले जानवर पर पड़ी। कर्मचारी ने उसका वीडियो क्लिप बनाते हुए प्रबंधक संदीप सिंह को मामले की जानकारी दी। कालेज के प्रबंधक ने प्रकरण की जानकारी एसडीएम व वन विभाग के अधिकारियों को दी। करीब एक बजे वन विभाग की टीम पिंजड़ा लेकर कालेज पहुंची। इस दौरान कालेज में तेंदुआ घुसने की खबर सुनने के बाद लोग एकत्र हो गए थे। जिस कमरे में तेंदुआ के छिपे होने की जानकारी दी गई। उसके बरामदे में डीएफओ बीके अहिरवार की मौजूदगी में जाल लगाने के साथ ही पिंजड़ा रख गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए हर जतन करने के बाद उसे कमरे से बाहर निकालने के लिए दूसरे रास्ते से खिड़की पीटना शुरू कर दिया। चार घंटे की कवायद के बाद भी वन विभाग की तैयारी फेल हो गई। जाल व घेरा तोड़ते हुए कमरे से निकलकर जानवर भाग निकला। जिसे वन विभाग की टीम जंगली बिल्ली बताने लगी। वह भागकर पहले पंपिगसेट के बोरवेल में घुस गई। बाद में बगल नर्सरी में जा छिपी। जंगली बिल्ली का दावा करते हुए वन विभाग की टीम जाल व पिंजड़ा लेकर शहर की ओर रवाना हो गए। लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इनसेट-----
काम नहीं आया पिंजरा व जाल
वन विभाग ने कालेज के कमरे में कैद तेंदुए को पकड़ने के लिए चार घंटे तक तमाम उपाय किए। उसके बाहर निकलते ही लोगों पर अटैक करने की संभावना को देखते हुए पिंजरा लगाते हुए जाल बरामदे में लगाई गई। सुरक्षा के साथ ही तेेंदुए को दबोचने का वन विभाग ने पूरा बंदोबस्त किया। वन विभाग का सभी तरीका फेल हो गया। जब पिंजरा व जाल का बंधन तोड़ते हुए जानवर भाग निकला।
इनसेट----
कैसे पकड़ेंगे तेंदुआ जब जंगली बिल्ली तक पकड़ नहीं सके वनकर्मी
कालेज में तेंदुआ घुसने की खबर पर वन विभाग की टीम काफी विलंब से पहुंची। कुंडा के रेंजर आरके सिंह काल रिसीव नहीं कर रहे थे। जिसके चलते एसडीएम कुंडा ने डीएफओ को प्रकरण की जानकारी दी। वन विभाग का सारा जतन व्यर्थ चला गया। जब कमरे से निकलकर जंगली बिल्ली भाग निकली। लोग कहते रहे कि जब वन विभाग की टीम जंगली बिल्ली तक नहीं पकड़ सकी तो तेंदुआ कैसे पकड़ते। यदि जंगली बिल्ली की जगह तेंदुआ होता तो कई लोगों की जान पर खतरा होता। फिलहाल वन विभाग अपनी कमी मानने को तैयार नहीं है।
इनसेट------
कॉलेज में नहीं आए थे बच्चे
जिस समय कर्मचारी को कालेज में तेंदुए के शक्ल वाला जानवर दिखा। कर्मचारी के होश फाख्ता हो गए। उसने सहयोगियों के साथ ही प्रबंधक को सूचना दी। गनीमत यह रही कि उस समय कालेज में कोई भी छात्र नहीं आया था। फिलहाल दिन भर कालेज परिसर में लोगों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन

इनसेट-----
पचमहुआ सराफन का भटपुरवा में तेेंदुआ दिखने का हल्ला
बाघराय। बुधवार को बाघराय थाना क्षेत्र के पचमहुआ सराफन का भटपुरवा में तेंदुए को लेकर लोगों में दहशत फैली रही। लोगों का कहना था कि 6 दिन पहले गांव के विपिन त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने तेंदुआ देखा था। लोग रात जागकर गुजार रहे हैं। वन विभाग ने भी गांव में तेेंदुआ दिखाई देने की पुष्टि की थी। जिसे पकड़ने के लिए ग्रामीण रात में जाग रहे हैं और वन विभाग के कर्मचारी कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं।

बाघराय के ऐमापुर बिंधन स्थित डिग्री कालेज में तेंदुआ जैसा दिख रहा जंगली जानवर।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें