बिजली की खपत कम करने के लिए डाक विभाग एलईडी बल्ब, ट्यूबलाइट व पंखे की बिक्री करेगा। इसके लिए प्रधान डाकघर में स्थायी काउंटर खोला गया है। काउंटर पर एलईडी बल्ब 70 रुपये में उपलब्ध होगा। यहीं ट्यूबलाइट व पंखा भी आसानी से मिलेगा।
प्रवर डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया कि ईईएसएल कंपनी का डाक विभाग से समझौता हुआ है। प्रधान डाकघर में एलईडी बल्ब की बिक्री होगी। जल्द ही सभी डाकघरों में बल्ब के साथ ही पंखा मिलेगा। नौ वाट का बल्ब 70 रुपये में उपलब्ध होगा। इसकी तीन साल की वारंटी होगी। बाजार में इसी बल्ब की कीमत 100 रुपये है।
उन्होंने बताया कि प्रधान डाकघर में बल्ब, ट्यूबलाइट व पंखों की बिक्री सफल रही तो सभी डाकघरों में उत्पादों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग पर डाक कर्मी उनके घर तक सामान को पहुंचाएंगे।