फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: हादसे से लें सबक, होर्डिंग्स पर लगे ब्रेक

विज्ञापन
रानीगंज के गाजी की बाग में राजमार्ग किनारे लगा यूनीपोल। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायतों व ग्रामीण अंचल के बाजारों में प्रचार-प्रसार को लेकर यूनीपोल पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। जर्जर यूनीपोल पर होर्डिंग्स से प्रचार तो हो रहा है लेकिन उसके खतरे को लेकर कोई संजीदा नहीं है। कहीं होर्डिंग्स तिरछे हो गए हैं तो कहीं नीचे से जर्जर। पिछले हादसों से सबक लेकर भी इनपर ब्रेक नहीं लगाया जा रहा है। अफसर इससे बेखबर हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के रूप में सुवंसा वर्ष 2017 में बना। यहां धड़ल्ले से यूनीपोल लगाए गए। कुछ जगहों पर इन्हें एंगल व बांस के सहारे लगाया गया है। तेज हवा चलने पर इनसे हादसे का डर बना रहता है।
वहीं, नगर पंचायत सुवंसा में अभी तक इन प्रचार-प्रसार सामग्रियों के मानक को तय करने वाला बायलॉज तक नहीं बनाया जा सका है। ईओ बालकृष्ण गौतम ने बताया कि अभी बायलॉज नहीं बना है, त्योहार के पहले इसको बनवाकर टेंडर कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल होर्डिंग्स को अभियान चलाकर हटाया जाएगा।
विज्ञापन


चौराहे पर है जर्जर यूनीपोल

बीरापुर। विकास खंड गौरा के गाजी का बाग चौराहे पर लगाया गया यूनीपोल जर्जर हो चुका है। नींव के पास जंग लगने से पोल से कभी भी हादसा हो सकता है। करीब 25 फीट से ऊंचा यूनीपोल अगर गिरा तो बड़ी जनहानि हो सकती है लेकिन इस ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं है।

रानीगंज के गाजी की बाग में राजमार्ग किनारे लगा यूनीपोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें