फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के लिए वकीलों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
लालगंज के दीवानी गेट पर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। अधिवक्ता
विज्ञापन
अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को लालगंज दीवानी न्यायालय में वकीलों ने प्रदर्शन किया। प्रदेशव्यापी आंदोलन के समर्थन में संयुक्त अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद खॉन की अगुवाई में आमसभा के बाद वकीलों ने न्यायालय परिसर में जुलूस निकाला। इस दौरान कोर्ट गेट के सामने प्रदर्शन किया। बाद में एसीजेएम डॉ. के. मल्लिकार्जुन के माध्यम से सीएम को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
आमसभा में आल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो अधिवक्ता विधानसभा से संसद भवन तक आंदोलन करेंगे। अनिल तिवारी ने अधिवक्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमलों को चिंताजनक बताया। अध्यक्षता राजेशचंद्र तिवारी और संचालन नामवर सिंह ने किया। इस मौके पर विपिन शुक्ल, रमेश पांडेय, आभा त्रिपाठी, दिनेश मिश्र, सचिन पांडेय, जान्हवी प्रताप सिंह, आलोक शुक्ला और रफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें