फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वकीलों ने भरी हुंकार, याचिका की भी तैयारी

Fri, 21 Jul 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टी ग्राम न्यायालय की स्थापना के बाद अलग-अलग अधिवक्ता संगठन अपनी आवाज बुलंद करते हुए तीन दिन से धरना दे रहे हैं। कोर्ट तथा कचहरी के अलग-अलग गेट पर ताला बंदी कर अधिवक्ताओंं ने विरोध जताया। आमसभा कर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर कर पट्टी ग्राम न्यायालय की स्थापना के फैसले को निरस्त कराने के प्रस्ताव पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धरने के तीसरे दिन कोर्ट के गेट पर आमसभा में वक्ताओं ने विचार प्रस्तुत कर पट्टी ग्राम न्यायालय का विरोध किया। वक्ताओं ने कहा, अधिवक्ताओं के साथ अन्याय किया गया है। वह इसकी लंबी लड़ाई लड़ेंगे। सुरक्षा में पुलिस तैनात रही लेकिन वकीलों की ओर से किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, वादकारी व वकील के प्रवेश करने पर रोक लगाई गई थी।
कचहरी परिसर के भीतर चायपान की दुकानें भी बंद रहीं। स्टेशनरी सहित अन्य दुकानें बंद होने से सन्नाटा पसरा रहा। डीएम, एडीएम की कोर्ट सहित उप निबंधक कार्यालय में ताला बंद होने की वजह से तीन दिन से सरकार का करोंड़ों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है। जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के अध्यक्ष इंदुभाल मिश्र, महामंत्री संतोष नारायण मिश्र, पूर्व महामंत्री जेपी मिश्रा, मुक्कू ओझा, विवेक त्रिपाठी, ओम प्रकाश मिश्र, अबरार जहानिया, सुधीर सहित अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें