फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूर्व विधायक पर हमले के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कचहरी परिसर में रूरल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों समेत अन्य अधिवक्ताओं ने रानीगंज के पूर्व विधायक धीरज ओझा पर हुए हमले को लेकर सोमवार को विरोध जताया। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री जेपी मिश्रा और रूरल बार के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा समेत अन्य अधिवक्ताओं ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

वहीं, रानीगंज तहसील परिसर में भी पूर्व विधायक पर हुए हमले को लेकर अधिवक्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि जान से मारने के नियत से पूर्व विधायक व समर्थकों पर हमला किया गया। आरोपी संजय सरोज पहले भी आतंकी गतिविधियों के चलते जेल जा चुका है। ज्ञापन देने के दौरान विशंभर नाथ मिश्रा, सीनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, महामंत्री अजय कुमार तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता जयेंद्र नाथ उपाध्याय, प्रभाकर मिश्रा, दीपक पांडेय, सोनू मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें