फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: वकीलों ने एसडीएम को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

Tue, 03 Oct 2023 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को बैठक कर एसडीएम पर मुकदमे की सुनवाई और निस्तारण में रुचि न लेने पर रोष व्यक्त किया। अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम की कोर्ट के पेशकार आए दिन नदारद रहते हैं, जिस वजह से मुकदमों की सुनवाई नहीं हो रही है। वकीलों ने चेताया है कि अगर दो दिन के अंदर एसडीएम की कार्यशैली में सुधार नहीं आता है, तो तहसील परिसर में तालाबंदी की जाएगी। बैठक में प्रदीप त्रिपाठी, रविंद्र मिश्र, सीबी सिंह, प्रशांत तिवारी, प्रभाकर मिश्र, विपिन मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें