फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : युवती का गांव में ही किया गया अंतिम संस्कार, आरोपी मंगेतर का अस्पताल में चल रहा उपचार

Thu, 25 May 2023 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार निवासी चंद्रभान सिंह उर्फ कल्लू की बेटी करिश्मा (20) जिसकी शादी 25 जून को लीलापुर थाना क्षेत्र कटरा इंद्र कुमार निवासी राकेश सिंह के साथ होनी थी, लेकिन मंगलवार की रात ही करिश्मा को उसके होने वाले पति ने ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
गांव में ही किया गया करिश्मा का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पट्टी कोतवाली के कठार गांव में बुधवार भोर में अवैध संबंध के शक में मंगेतर ने युवती की घर के करीब गोली मारकर हत्या कर दी थी इसके बाद खुदकुशी करने के लिए वह सई नदी में कूद गया, लेकिन मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने आरोपी मंगेतर को हिरासत में ले लिया है। घटनास्थल से तमंचा बरामद होने के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया। इधर देर शाम युवती का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। देर रात होने की वजह से परिजन अंतिम संस्कार नहीं कर सके। गुरुवार की सुबह गांव के समीप युवती का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार निवासी चंद्रभान सिंह उर्फ कल्लू की बेटी करिश्मा (20) जिसकी शादी 25 जून को लीलापुर थाना क्षेत्र कटरा इंद्र कुमार निवासी राकेश सिंह के साथ होनी थी, लेकिन मंगलवार की रात ही करिश्मा को उसके होने वाले पति ने ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी ने भी खुदकुशी करने की नीयत से सई नदी में छलांग लगा दी, लेकिन समय रहते ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ गई और उसे बचाकर पुलिस को सौंप दिया। 

आरोपी को कहां से मिला था तमंचा

सूचना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा, सीओ पट्टी दिलीप सिंह व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। करिश्मा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक के परिजन भी देर रात पट्टी कोतवाली पहुंचे और उन्होंने इस घटना पर हैरानी जाहिर की। उनका कहना था कि आखिरकार रिंकू ने इतना बड़ा कदम कैसे उठा लिया।

पुलिस घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। घटना में प्रयुक्त तमंचा कहां से मिला। घटना में कोई और तो नहीं शामिल रहा इन सब बिंदुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पट्टी कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

मजबूरी में तय किया गया था रिश्ता

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कठार गांव में मंगेतर द्वारा युवती की गोली मारकर हत्या के प्रकरण में आरोपी युवक के परिजन घटना के बाद देर रात कोतवाली पट्टी पहुंच गए। वहां से वह अस्पताल गए, जहां आरोपी युवक का इलाज चल रहा है। आरोपी की मां कमला देवी रिंकू को देखते ही फूट-फूट कर रोने लगी। कहा कि बहुत समय पहले से इन दोनों का रिश्ता बना हुआ था ।रिंकू की ज़िद के चलते उन्होंने यह शादी तय की थी। आरोपी की मां कमला देवी ने बताया कि चार भाइयों में रिंकू सबसे छोटा है।
 
 
तीन भाई अपना परिवार लेकर बाहर रहते हैं। रिंकू ही उनकी देखभाल और उनका खर्चा वहन करता है। अब तो वह बेसहारा हो गई। थाने पहुंची आरोपी की दो बहने रीता और ज्योति जिनकी अभी शादी नहीं हुई थी वह फूट-फूटकर रो रही थीं कि आखिर अब उन लोगों का कौन सहारा होगा। आखिर इतनी बड़ी घटना उसके भाई ने कैसे अंजाम दे दी। सब कुछ तो ठीक-ठाक चल रहा था। शादी भी तय हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें