पूरे शरीर पर मिले घाव के निशान मृतक के चेहरे से लेकर शरीर के हर हिस्से में घाव के निशान थे। हत्यार
- फोटो : अमर उजाला।
पूरे शरीर पर मिले घाव के निशान
मृतक के चेहरे से लेकर शरीर के हर हिस्से में घाव के निशान थे। हत्यारोपी चौकीदार शैलेंद्र भाई की हत्या करने के बाद शव घसीटते हुए नीचे ले आया। मां को घटना की भनक तक नहीं लगी। शव को बरामदे में छोड़ने के बाद वह शोर शराबा करते हुए बाहर निकला। पड़ोसी के पूछने पर भाई की हत्या की बात बताई।
मैं नहीं मारता तो वह मुझे मारकर बोरे में भरकर फेंक देता
भाई की हत्या करने के आरोपी चौकीदार शैलेंद्र तिवारी लॉकअप में चीखता रहा। बोला कि छोटा भाई शैलेश मां की पिटाई करता था। जब वह विरोध करता था तो उसे मारता पीटता था। धमकी दिया था कि उसकी हत्या करने के बाद बोरे में भरकर फेंक देगा। ग्रामीणों का कहना था कि चौकीदार ही मां की पिटाई करता था। दोनों भाइयों का विवाह नहीं हुआ था। बड़े भाई द्वारा मां को प्रताड़ित करने की खबर मिलने के बाद वह करीब डेढ़ माह पहले घर आया था।