फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जिंदा किसान को मृत दिखाकर हड़पी जमीन, गिरोह पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली क्षेत्र के सोखदा गांव में काश्तकार को कागजों में मृत घोषित कर उसकी जमीन का फर्जी बैनामा करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

सोखदा गांव निवासी एकलाख अहमद काश्तकार हैं। उनके मुताबिक वह वर्षों से अपनी भूमि पर खेतीबाड़ी कर रहे हैं। आरोप है कि महगांव निवासी उनके रिश्तेदार मंजूर अहमद ने अभिलेखों में हेराफेरी कर उन्हें मृत दिखा दिया। इसके बाद 26 जून 2025 को उनके तीन गाटा की करीब दो बीघा भूमि महगांव की सूफिया काजमी के नाम बैनामा कर दिया।
इस विक्रय पत्र में कमाल जाफरी और फरहान कमर गवाह बने। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया कि सभी आरोपी भूमाफिया गिरोह के सदस्य हैं और सुनियोजित तरीके से फर्जीवाड़ा कर भूमि हड़प ली गई। उन्होंने तीन अप्रैल को डीएम और एसपी समेत अन्य अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

एसपी सत्यनारायण के निर्देश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि आरोपी मंजूर अहमद, सूफिया काजमी, कमाल जाफरी, फरहान कमर सहित अधिवक्ता मो. मसरूर शहरुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें